फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीर्थाटन के लिए पश्चिम बंगाल से आई महिला श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में तीर्थाटन के लिए पश्चिम बंगाल से आई एक महिला श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गीता मंडल 52 निवासी गोविंदपुर जिला मालदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

काजल कुर्मी निवासी हरीश चंद्रपुर जिला मालदा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल से उनका एक दल बस में देशभर के मंदिर और तीर्थाटन कर रहा है। इस दल में उसकी संबंधी गीता मंडल भी शामिल है। कुरुक्षेत्र में उनका दल गोस्वामी धर्मशाला में ठहरा हुआ है। यहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। दल के लोगों के साथ उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया।

इत्तेफाकिया रपट दर्ज
सुभाष मंडी चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। शव को परिजनों के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच में बीमारी से महिला की मौत होना सामने आया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें