फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झाड़ियों से मिला साकरा निवासी नरेश का शव

Sun, 09 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आकाश नगर में सड़क के किनारे प्लॉट में झाड़ियों के बीच से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त नरेश कुमार 41 निवासी साकरा जिला कैथल के रूप में हुई। एएसआई सतपाल ने बताया कि उनको सूचना मिली कि आकाश नगर में सड़क के किनारे एक प्लॉट से दुर्गंध आ रही है।
आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को काबू में करके उसकी शिनाख्त कराई। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण उजागर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें