फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में बढेड़ा हेड से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की शिनाख्त जसवंत सिंह 60 निवासी झरौली कलां के रूप में हुई। जसवंत सिंह वीरवार को अचानक लापता हो गया था। पुलिस के मुताबिक वीरवार को जसवंत सिंह अचानक लापता हो गया था। उसी रात करीब नौ बजे नहर के पास से जसवंत सिंह का पर्स और कुछ अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे थे कि जसवंत नहर में बह गया। पुलिस और परिजन नहर व उसके आसपास जसवंत सिंह की तलाश कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना मिली बटेड़ा हेड के पास एक शव फंसा हुआ है। प्रगट सिंह ने अपनी टीम गुलाब, बिल्ला व अंग्रेज की मदद से शव बाहर निकालकर डायल-112 को सूचना दी। इसी दौरान जसवंत सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें