फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक का मिला शव, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

Fri, 14 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। अमन। फाइल फोटो - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
विज्ञापन
लाडवा। गांव गादली में मंदिर के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमन कुमार 26 वर्षीय मुनियारपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार युवकों रोहित गादली, आशीष मुनियारपुर, दीपक मुनियारपुर व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की भाभी रजनी ने बताया कि उसका देवर अमन कुमार ट्रैक्टर पर बतौर हेल्पर काम करता था। वह बुधवार को सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए निकला था। उसकी अपने बड़े भाई सुखविंदर से रात करीब आठ बजे बात हुई थी। उसने कहा था कि उसका खाना बनवाकर रख देना, वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। जब अमन से देर रात बात हुई तो उसने आधे घंटे तक लौटने की बात कही थी। सुबह करीब चार बजे अमन के फोन से किसी ने सूचना दी कि अमन गादली गांव में मंदिर के पास खून से लथपथ पड़ा है।
मृतक के भाई सुखविंदर ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ गादली गांव में पहुंचा तो उसका भाई मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सुखविंदर ने बताया कि उसका भाई रोहित के साथ उसके ट्रैक्टर पर काम करता था। आरोप लगाया कि रोहित और डूडा गांव के रहने वाले कुलदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को फेंककर भाग गए। पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक अमन की भाभी रजनी की शिकायत पर चार नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

लाडवा। अमन। फाइल फोटो- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें