फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में दिखा शव, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नहर में सर्च अ​भियान चलाते हुए गोताखोर प्रगट सिंह। गोताखोर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उदारसी गांव के पास नरवाना-सिरसा भाखड़ा ब्रांच नहर में शनिवार देर रात एक युवक का शव बहता दिखाई दिया। नहर पुल के पास मौजूद अजादवीर नामक युवक ने शव को देखा और इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी।
विज्ञापन

गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शव पानी के बहाव के साथ पुल से आगे निकल चुका था। रविवार सुबह गोताखोरों ने दोबारा अभियान शुरू किया। नहर के आगे के हिस्से में पानी के बहाव के साथ शव की तलाश की जा रही, इसके अलावा नहर किनारे झाड़ियों और आसपास के हिस्से को भी खंगाला जा रहा है।
गोताखोरों ने नहर में शव की तलाश शुरू की। कई घंटे तक अभियान चलाने के बावजूद शव का कोई पता नहीं चल सका। प्रगट सिंह के अनुसार सूचना देने वाले अजादवीर ने बताया कि उसने नहर में दूर से किसी वस्तु को बहते देखा था। पास आने पर वह युवक का शव निकला।
विज्ञापन

अजादवीर के मुताबिक युवक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और देखने में उसकी उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी। इसके अलावा वह शव के संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दे सका।
नहर में जगह-जगह कबाड़ फंसा होने के कारण गोताखोरों को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ा। गोताखोर ने बताया की पुलिस की मदद से आसपास के लापता लोगों की जानकारी जुटाने के प्रयास किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके की युवक का शव नहर में कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें