कुरुक्षेत्र। झांसा में निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त महावीर प्रसाद ने रविवार को देर शाम जिले के विभिन्न गांवों का निरीक्षण करके बरसाती पानी से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी के संवेदनशील और महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।
बरसात से काले अंब से मारकंडा नदी में 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी का उच्च निर्वहन होने के कारण एसडीएम शाहबाद और एसडीएम पिहोवा को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नदी के किनारे-किनारे ठीकरी पहरे और निरंतर निगरानी के भी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस क्षेत्र में अवरोधों को हटाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मानव संसाधन और मशीनरी तैनात की गई है।