संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त विश्राम कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार ने विभाग के अधिकारियों को तय समय सीमा में एटीआर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। नागरिकों से अपील की गई कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं।
सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को समयबद्ध तरीके से समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।