पिहोवा। रिसर्चर चेतना राणा अपने परिवार के साथ। स्वयं
- फोटो : samvad
पिहोवा। गांव बीबीपुर कलां के किसान की बेटी रिसर्चर चेतना राणा को पूरे देश से अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी ऑर्गेनाइजेशन (आईएसए) की ओर से आयोजित वर्कशाॅप के लिए चुना गया है, जो इसमें भारत का नेतृत्व करेगी। वह इस वर्कशाॅप में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार यानी आज इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले भी चेतना राणा जापान में अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस को होस्ट कर चुकी है और उनकी प्रतिभा और काबिलियत को देखते हुए मार्च में अमेरिका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ओर से भी उन्हें निमंत्रण भेजा गया है।
चेतना राणा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं और इस समय जेएनयू से अपनी रिसर्च पूरी कर रही है। उनके कई अंतरराष्ट्रीय शोधपत्रों में शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। रिसर्चर चेतन राणा ने बताया कि उन्हें 2025 बीआईएसए-आईएसए संयुक्त अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है, जोकि 10 से 12 अक्तूबर तक इंग्लैंड के न्यू केस्टल सिविक सेंटर में आयोजित होगी। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल स्टडीज एसोसिएशन (आईएसए) की ओर से पूर्ण रूप से वित्तपोषित है, जो उनके लिए गर्व का अवसर है।
चेतना राणा ने कहा कि इस सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित होना उनके लिए और भारत के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि वे इस आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी और शांति, सहयोग एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।
पिहोवा। रिसर्चर चेतना राणा अपने परिवार के साथ। स्वयं- फोटो : samvad