फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्धवार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी, तैयारी में जुटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक छठी से 10वीं तक की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी, जो कि चार अक्तूबर बर तक चलेंगी। जबकि 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होकर आठ अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी भी तैयारी में जुटे हुए हैं। विद्यार्थी अपने डाउट को स्पष्ट करने में तथा सिलेबस को दोहराने में लगे हुए हैं। निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश दे दिए हैं। स्कूल मुखिया द्वारा डेटशीट शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल में नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। परीक्षाएं कराने को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा परिणाम को अवसर एप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी वहीं परीक्षाएं खत्म होने के बाद पांच या नौ अक्तूबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसी के साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल मुखिया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर निर्धारित विषय की परीक्षा शुरू करने सहित अन्य जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए खुद को अच्छे से तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन




किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा
निदेशालय द्वारा जारी की गई समय सारिणी के मुताबिक छठी कक्षा के 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान विषय, 26 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, एक अक्तूबर को साइंस, चार को ड्राइंग, म्यूजिक और होम साइंस की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा के 25 सितंबर को हिंदी विषय, 26 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 30 को गणित, एक अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू तथा चार अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। तो वहीं आठवीं कक्षा की 25 सितंबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस की, 26 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को अंग्रेजी, एक अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान एवं चार अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू की परीक्षा होगी।
नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान विषय की, 26 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को विज्ञान और एक अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू की परीक्षा का आयोजन होगा। 10वीं के 25 सितंबर को विज्ञान विषय की, 26 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 30 को हिंदी तथा एक अक्तूबर को गणित की परीक्षा होगी तो वहीं 11वीं की 24 सितंबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक विषय की, 25 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री, 26 को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 27 को इतिहास, फिजिक्स, एकाउंटेंसी, 28 को हिंदी, 30 को गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एक अक्तूबर को अर्थशास्त्र, होमसाइंस, चार को अंग्रेजी, सात को एनएसक्यूएफ और आठ को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 12वीं कक्षा की 24 सितंबर को कंप्यूटर साइंस, भूगोल विषय की, 25 को गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 26 को हिंदी, 27 को अंग्रेजी, 28 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 30 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, कैमिस्ट्री, एक अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, चार को इतिहास, फिजिक्स, एकाउंटेंसी, सात को अर्थशास्त्र, होमसाइंस और आठ को एनएसक्यूएफ की परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें