फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में छाईं नटराज कला केंद्र की नृत्यांगनाएं

विज्ञापन
शाहाबाद। नृत्य की प्रस्तुति देती नटराज कला केंद्र की कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। गोवा के पणजी में पिछले सप्ताह आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में नटराज कला केंद्र की नृत्यांगनाओं ने अपनी नृत्य कला का लोहा मनवाया है। नृत्य गुरु अंजू मिगलानी के नेतृत्व में केंद्र की नृत्यांगनाओं ने शास्त्रीय नृत्य के कथक संस्करण में न केवल जूनियर एवं सीनियर के ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया अपितु सोलो, ड्यूट, ट्रायो व ओपन वर्ग में भी धमाल मचाते हुए मई स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

केंद्र की संचालिका अंजू मिगलानी ने बताया कि जहां जूनियर ग्रुप में हर्षल, अनन्या, समर, सीरत, प्राची, मानवी, ध्वनि, निहारिका, दीपांजलि, रिद्धि एवं नित्या ने अपने प्रदर्शन से प्रथम स्थान पर जगह बनाई वहीं सीनियर ग्रुप में आशी, श्रेया, नव्या, खुशी, मान्या, गुरलीन, चितवन, पलक, पायल व खुशी मनचंदा ने भी स्वर्ण पदक कब्जा जमाया। उधर सोलो माइनर में प्राची, सोलो जूनियर में चितवन, सोलो सीनियर में श्रेया तथा सोलो ओपन में नव्या ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
उधर, ड्यूट में पलक एवं पायल ने प्रथम पुरस्कार जीता तो ट्रायो वर्ग में खुशी, नव्या व रिया ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता पर्व में तमिलनाडु, असम, कर्नाटक, नागपुर, पुणे, दिल्ली, पंचकूला एवं लुधियाना सहित देश के तमाम अन्य राज्यों से प्रतिभागियों के बीच नटराज कला केंद्र की खुशी मनचंदा को जहां नृत्य भारती अवार्ड से नवाजा गया, वहीं प्रथम पुरस्कार पाने वाले सीनियर ग्रुप को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द सेशन का पुरस्कार भी मिला। अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता पर्व में नटराज कला केंद्र की नृत्यांगनाओं के अति उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते नृत्य गुरु अंजू मिगलानी को बेस्ट डांस कोरियोग्राफी के लिए नृत्य कलाकृति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज सिंह तूर, हेल्पर्स सोसायटी के प्रधान तिलक राज अग्रवाल, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवातरा, सुदर्शन कक्कड़ व सुरेंद्र शर्मा सिंदी, जीओ गीता के प्रधान संजय गुप्ता, आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान राम लाल बंसल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें