फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दादूवाल ने साधा विक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मनोनीत सदस्य और धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने पत्रकार वार्ता कर वीरवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा। मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिसकी शुरुआत विक्रम जीत सिंह मजीठिया ने की थी, उसे आज वही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अकाली दल की पूर्व सरकार पर सिख समुदाय के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति और नशा तस्करी के मामले में अमृतसर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। दादूवाल ने बताया कि जब अकाली दल सत्ता में थी तब राम रहीम का विरोध करने पर उन्हें उनके साथियों को जेल में डाला गया था। इसके अलावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के दौरान झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेजा गया। पंजाब पुलिस ने हमारी गाड़ी को टोचन करके ले जाया गया और नाजायज हथियार रखकर झूठे केस में फंसाया था। हालांकि उसके बाद अदालत ने हमें बरी कर दिया। दादूवाल ने मजीठिया की गिरफ्तारी की तुलना अपने अनुभव से करते हुए कहा कि जिस तरह मजीठिया परिवार को उनके बच्चों और बुजुर्ग मां के सामने गिरफ्तारी का दुख सहना पड़ रहा है, उसी दर्द को उस समय हमने महसूस किया था।


बादल परिवार पर साधा निशाना

दादूवाल ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल को भी तैयारी कर लेनी चाहिए, जो गलतियां सुखबीर सिंह बादल ने कि उनकी सजा उनको मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें