फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर कॉल करके फाइनेंसर से मांगी 20 लाख की फिरौती, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल कर फाइनेंसर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फाइनेंसर ओमप्रकाश ने बताया कि 21 जून को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग रखी तथा मांग पूरी न होने पर उसे धमकी दी। जब उसने इतनी रकम न होने की बात कही तो उस व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। एक घंटे बाद फिर उस व्यक्ति का फोन आया और पांच की जगह तीन लाख रुपये की डिमांड रखी तथा पैसे नहीं देने पर बड़ी हानि पहुंचाने की बात कही। उसे बार बार पैसे न होने की बात कहने पर उसने उसे धमकी दी और 22 जून को उसके फोन पर मैसेज आया, जिसमें तीन बिंदु बने हुए थे। बार-बार रंगदारी की मांग करने से उसका पूरा परिवार सदमे है। सीआईए-2 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम साइबर क्राइम के विशेषज्ञों की टीम के साथ जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें