फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित ओसिस फास्ट फूड रेस्टोरेंट के शौचालय में मिला युवक का शव.

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित पेराकीट के ओसिस फास्ट फूड रेस्टोरेंट के शौचालय में सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास नशे के इंजेक्शन पड़े मिले। शव की बाजू पर इंजेक्शन के नए व पुराने निशान थे। युवक की शिनाख्त 21 वर्षीय कुश शर्मा वासी पिपली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना और सेक्टर पांच चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक के जुड़वा भाई लव शर्मा ने बताया कि उसका भाई कुश यहां रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। मैनेजर ने उसके साथ कई बार मारपीट की, जिसके बारे कई बार कुश ने बताया था। मैं तीन चार दिन पहले होटल में आया था और अपने भाई के बारे पूछा तो मैनेजर ने बदतमीजी करते हुए कहा कि अपने भाई को समझा लो नहीं तो मैं उसकी टांग बाजू तोड़ दूंगा। यहां पर उसके भाई को तनख्वाह भी नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मेरे पास फोन आया कि उसका भाई यहां बाथरूम में गिरा पड़ा है। जब मैं मौके पर आया तो देखा कि बाथरूम में उसके भाई का शव पड़ा था। आरोप है कि तभी होटल के दो लोग आए और बोले शव को ऐसे ही ले जाओ। पुलिस में शिकायत करके क्या करोगे, ऐसे ही इसका अंतिम संस्कार करा देना।
कुश हमारे पास नहीं करता था काम: मैनेजर
रेस्टोरेंट के मैनेजर गौरव ने खुद पर लगे आरोप पर सफाई देते हुए कहा कि कुश हमारे पास काम नहीं करता था। वो यहां पर घूमता रहता था। पीछे बैठा रहता था, बहुत नशे करता था। सुबह कुछ सवारियों ने आकर बताया कि पीछे शौचालय में कोई युवक पड़ा हुआ है। तब हमने जाकर देखा और उसके घर वालों को सूचित किया।
विज्ञापन

गर्मी व नशे की ओवरडोज से हुई मौत : जीत सिंह
सेक्टर पांच चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि जहां शव पड़ा था उसके इंजेक्शन पड़े थे। वहीं शव की बाजू पर देखा तो इंजेक्शन के नए व पुराने निशान थे। इससे फिलहाल अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि मौत गर्मी व नशे की ओवरडोज से हुई होगी। बाकी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा होटल मैनेजर पर लगाए आरोप के बारे प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में होटल वालों ने बताया कि यदि कोई नौकर ठीक से कामकाज नहीं करता तो उसको थोड़ा बहुत धमका जरूर देते हैं। पूछताछ में मारपीट वाली कोई बात सामने नहीं आई।
सेक्टर चार के मकान में भी मिला शव
सेक्टर चार के एक मकान में भी व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। उसने मौके से सबूत एकत्रित किए। सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिंटू पुत्र जयपाल के रूप में हुई है। 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें