फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण आयुष विवि की साइक्लोथॉन यात्रा तीन जून को निकाली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत तीन जून को साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
यह आयोजन युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास होगा। साइक्लोथॉन यात्रा की तैयारी कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में की जा रही हैं। आयोजन संयोजन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. वैद्य देवेंद्र खुराना, एनएसएस प्रभारी प्रो. पीसी मंगल तथा डॉ. सुखबीर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कुलपति प्रो. धीमान ने कहा नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति का भी सबसे बड़ा बाधक है। युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यों में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिल दिवस के अवसर पर यह साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी, ताकि नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं रचनात्मक तरीके से समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। यह आयोजन स्वस्थ हरियाणा-नशामुक्त हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें