फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देगी साइक्लोथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं को नशे से दूर रहने का विशेष संदेश देने के लिए साइक्लोथॉन जिले में पहुंचेगी। इसका दूसरा चरण पांच अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह साइक्लोथॉन पांच अप्रैल को हिसार से चलकर 27 अप्रैल को सिरसा जिले में संपन्न होगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे। लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि साइक्लोथॉन में प्रदेश भर से 50 लाख से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने साइक्लोथॉन के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑन लाइन प्रणाली से साइक्लोथॉन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सख्त आदेश दिए। इस साइक्लोथॉन के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उपायुक्त ने कहा कि साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र जिले में 21 अप्रैल को अंबाला से प्रवेश करेगी।
यह साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र की मोहड़ी, खानपुर जाटान, चढूनी जाटान, खानपुर कोलियां और रात्रि जिले में ही साइक्लोथॉन यात्रा रुकेगी और 22 अप्रैल को सुबह सात बजे साइक्लोथॉन को कैथल जिले के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के कमौदा, पिंडारसी के साथ-साथ मार्ग में आने वाले अन्य गावों में भी पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन का जगह-जगह स्वागत करने के लिए गांव के सरपंचों और नागरिकों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के साथ-साथ जिले के अन्य नागरिक भी इस साइक्लोथॉन में भाग ले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार की ओर से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के स्तर पर प्रबंध पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
इन प्रबंधों में किसी स्तर पर भी लापरवाही ना बरती जाए। सभी मिलकर इस साइक्लोथॉन का सफल आयोजन करेंगे। इस साइक्लोथॉन के दौरान 100 से ज्यादा साईक्लिस्ट पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। इस प्रदेश को नशे से मुक्ति दिलवाने के लिए भी सरकार की ओर से अथक प्रयास किए जा रहे है। यह प्रयास तभी सफल होंगे जब आम नागरिक इस अभियान के साथ जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें