फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइक्लोथॉन से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सेव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन को सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने करीब दो किलोमीटर तक साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

यशवीर ने बताया कि यह साइक्लोथॉन भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा के आदेश और सहायक निदेशक बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह ने बताया कि यह साइक्लोथॉन भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा के आदेश और सहायक निदेशक बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस पहल को शुरू हुए एक साल पूरा हो चुका है और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। साइक्लोथॉन में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। युवाओं को संदेश दिया कि साइकिल चलाना न केवल हमारी सेहत के लिए अच्छा है बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने का भी बेहतरीन तरीका है।
विज्ञापन


हरियाणा खेल विभाग की प्रशिक्षक पूनम ने कहा कि साइकिल हमारे स्वास्थ्य के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है, जो हृदय को मजबूत करती है, वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है और मांसपेशियों को सक्रिय रखती है। इसके साथ ही साइकिल पर्यावरण के लिए सुरक्षित और किफायती साधन है, जो यातायात कम करके प्रदूषण घटाने में मदद करती है। साइक्लोथॉन का यह आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का सफल प्रयास रहा।

कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सेव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें