फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152 पर गांव मलिकपुर बस अड्डे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनीत कुमार वासी मलिकपुर ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 22 अगस्त को भी वह गांव गंगहेड़ी में दिहाड़ी पर जाने के लिए अपनी साइकिल पर निकला था। जब वह गांव के ही बस स्टैंड पर नेशनल हाईवे के कट पर खड़ा था तो उसी समय पिहोवा की तरफ से एक कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। कार का चालक उसे इलाज के लिए सरस्वती मिशन अस्पताल लेकर गया और वहां से फरार हो गया। मामले की जांच एसआई राजपाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें