फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आवश्यक स्तंभ होता है। विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, स्वास्थ्य सिर्फ रोग या दुर्बलता की अनुपस्थिति ही नहीं बल्कि एक पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली की स्थिति होती है। यह कहना है साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल का। वे रविवार को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल, सेवा निवृत चीफ हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह, एचएसवीपी के जेई योगेन्द्र सिंह, साई के वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, हाकी कोच नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, समाजसेवी नरेश सैनी ने हरी झंडी देकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। रैली से साई सेंटर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साइक्लिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें