फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में जमा हुए 1500 करोड़ रुपये

Sun, 20 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ेगी तनख्वाह - फोटो : Getty
विज्ञापन
पिछले दस दिनों में जिले के विभिन्न बैंकों में 1500 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। इसमें अकेले पीएनबी की शाखाओं में ही 180 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। 30 नवंबर पर आंकड़ा करीब 4 हजार करोड़ रुपये तक जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


 500 और 1000 के नोटों को जमा करने का सिलसिला लगातार जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में अभी भी लोगों के पास 500 और 1000 के नोट मौजूद हैं। जिले में यह नोट 30 नवंबर तक जमा होने की उम्मीद की जा रही है। जानकारों की माने तो 30 नवंबर तक यदि पुराने नोट जमा कराने का सिलसिला ऐसा ही चलता रहा तो आंकड़ा करबी 4 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इधर लीड बैंक के डीजीएम पीएस चौहान ने बताया कि पीएनबी की शाखाओं में 8 नवंबर से अब तक 180 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों की शाखाओं में करीब साढ़े 1300 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

110 में से 57 एटीएम हुए नए नोट के लिए कैलिबर
डीजीएम पीएस चौहान ने बताया कि हरियाणा में भी अब 500 के नए नोट आ गए हैं। कुरुक्षेत्र जिले में भी यह नोट सोमवार से वितरित किए जाएंगे। खास बात यह है कि यह नोट एटीएम से भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए एटीम मशीनों का कैलिबर किया जा रहा है। पीएनबी के 110 एटीएम में से 57 एटीएम नए नोटों के लिहाज से कैलिबर कर लिए गए हैं। इन एटीएम से नए नोट भी सोमवार से मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें