कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 48 कोस भूमि में स्थित तीर्थों पर हरियाणा कला परिषद द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई, जिससे पर्यटक भी गदगद रहे।
हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सौजन्य से 48 कोस भूमि के लगभग 130 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें हरियाणा कला परिषद मुख्यालय द्वारा कुरुक्षेत्र तथा कैथल जिला के 44 तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित कर न केवल कलाकारों को मंच दिया गया, अपितु गीता का महत्व समझाते हुए आमजन को गीता महोत्सव के बारे में जानकारी भी प्रदान की। इन कार्यक्रमों में प्रत्येक दिन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें महोत्सव के समापन पर फरल में विशाल, रसीना में सुमित कुमार, सैंसा में नीलम ने अपनी प्रस्तुतियां दी। वहीं नरकातारी में अमित कुमार, कुबेर तीर्थ थानेसर पर रिचा चौहान, रेणुका तीर्थ अरणैचा पर धर्म सिंह तथा बारवा में संदीप यादव को हरियाणा कला परिषद की ओर से भेजा गया।