कुरुक्षेत्र। राजा अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। गर्म कपड़े मिलने से बच्चों के चेहरे खिल गए। ट्रस्ट की ओर से करीब 70 बच्चों को जर्सी, जुराब और गर्म टोपी भेंट की गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि उनकी ट्रस्ट के सदस्य दलजीत सिंह की ओर से अमेरिका से बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करने का फंड भेजा गया था। उसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने करीब 70 बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।
उनकी ट्रस्ट समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों और लोगों की मदद की जाती है। उधर, कला रागनी ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी मधाड़िया ने बताया कि वह काफी से इन बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ा रही है। साथ ही उनकी इच्छा के मुताबिक खेल और अन्य अन्य गतिविधियों के साथ जोड़ा जा रहा है। मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।