फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौतूहल बना डेढ़ क्विंटल का मगरमच्छ काबू

Mon, 17 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
साढ़े सात फीट लंबे मगरमच्छ को काबू कर लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के गांव मुंडा खेड़ सहित डेरा नंद सिंह व डेरा चुहड़ सिंह सहित कई क्षेत्रों में कौतूहल बने लगभग साढ़े डेढ़ क्विंटल वजनी व साढ़े सात फीट लंबे मगरमच्छ को काबू कर लिया गया। सरस्वती नहर की ओर से गुलाबगढ़ की ओर जा रही नाले के रुप में बदली नहर से मगरमच्छ को गोताखोर प्रगट सिंह व उसकी टीम ने पकड़ा। इसी नहर में अभी और भी मगरमच्छ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पिछले कई दिनों से कम पानी की ओर जाकर धूप सेंकने के लिए निकल जाता था, जिसे देख लोगों में भय का माहौल बन चुका था। गांव व डेरों के लोग गोताखोर प्रगट सिंह से कई दिनों से इसे पकड़ने की गुहार लगा रहे थे। उनकी टीम कई दिनों से इसे काबू करने के लिए प्रयासरत थी। रविवार को मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए पानी से बाहर निकला तो उसे जाल में फांस लिया गया।

इसकी सूचना गांव भौर सयदां स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र को दी गई, जहां से जयपाल व राजीव कुमार अधिकारी पहुंचे और मगरमच्छ उनके हवाले कर दिया गया। प्रगट सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने में उनके साथ उनके उस्ताद रिंकू, गुरविंद्र, बिल्ला व सिंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें