फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर युवती ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी

Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर युवती ने शाहाबाद रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे के 30 फुट ऊंचे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। नीचे सड़क पर गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अंजलि (22) निवासी मंडी कालांवाली, ततमल रोड, वार्ड नंबर- 5 सिरसा के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिपली-शाहाबाद नेशनल हाईवे के रेलवे स्टेशन चौक पर ओवरब्रिज पर युवती खड़ी थी। फोन पर वीडियो कॉल या फिर वीडियो बना रही थी। इसी बीच युवती ने अचानक छलांग लगा दी। नीचे खड़े एक मीडियाकर्मी ने सड़क पर गिरी युवती की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने युवती का मोबाइल और बैग कब्जे में लिया। फिर पुलिस ने मोबाइल का लॉक खुलवाया और आखिरी समय में जिस नंबर पर युवती फोन कर रही थी, उसे थाने बुलवाया। 

साथ ही युवती के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती सिरसा से शाहाबाद कैसे पहुंची और ओवरब्रिज पर कैसे गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि मोबाइल से मिले नंबरों की सहायता से युवती के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


युवती ने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के समय युवती के पास दो बैग थे, जोकि पुल के ऊपर सड़क पर ही पड़े थे। जांच अधिकारी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, उसके बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें