आजाद नगर में सोमवार को दिन दहाड़े एक महिला की लेनदेन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे युवक को एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर रहे आरोपी को दबोच लिय और धुन डाला। लोगों ने युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। मृतका के पति पंचकूला स्थित कृषि विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं और फिलहाल कोर्स के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। पुलिस के अनुसार पंचकूला में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. कृष्ण कांत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आजाद नगर में रहते हैं। डॉ. कृष्णकांत किसी कोर्स के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में गए हुए हैं। पीछे से उनकी पत्नी कविता (45) और बच्चे थे। सोमवार को दोपहर के समय कविता घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने तेजधार चाकू से कविता का गला रेत दिया और भागने लगा। उसे भागते हुए एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। आरोपी युवक तेज भागने के चक्कर में गली के मोड़ पर गिर पड़ा। इसी दौरान महिला का शोर सुनकर पीछा कर रहे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई कर दी। लोगोें को बाद में पता चला कि दबोचा गया युवक हत्या कर भागा है। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर एसपी सिमरदीप सिंह और डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार भी पहुंच गए।
सोनीपत निवासी युवक पर हत्या का आरोप बताया जा रहा है कि जिस आरोपी युवक को लोगों ने दबोचा और पुलिस के हवाले किया है उसकी पहचान रवि निवासी ककरोई रोड के रूप में हुई है। वह सोनीपत में ही जूरासिक पार्क मेें नौकरी करता है। आरोपी युवक परिवार का ही जानकार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक रवि और मृतका के भाई भूपेंद्र के बीच आपस में अच्छे संबंध थे। वारदात के दौरान घर में केवल कविता और आरोपी युवक ही थे।
जान बचाने के लिए किया खूब किया संघर्ष वारदात स्थल पर चारों ओर बिखरा खून और दीवारों पर मिले खून के छीटों से लग रहा है कि कविता ने आरोपी से जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।
बच्चे को दी गोली मारने की धमकीआरोपी को दबोचने वाले सुरेश ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेने के लिए रोड पर आए थे। इसी दौरान वहां एक महिला चोर-चोर चिल्लाने लगी। वहां से एक युवक भाग रहा था। शोर सुनकर उसने और उसके भाई ने पीछा करना शुरू कर दिया। वह मोड़ पर गिर गया और वहां से फिर भागने लगा। इसी दौरान युवक ने एक महिला से उसके बच्चे को छीन लिया और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक की चाबी मांगने लगा। इसी बीच वे वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया।
100 नंबर पर किया फोन, नहीं पहुंची पुलिस सुरेश ने कहा कि युवक को काबू करने के बाद उन्होंने पहले थाने में और उसके बाद 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन बहुत देर तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र नगर पुलिस चौकी में फोन किया तो दो पुलिस कर्मी आए।
पैसो के लेन-देन में की हत्या पुलिस के अनुसार मृतका कविता के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि रवि कुमार निवासी सोनीपत ने पैसे के लेन देन में उसकी बहन कविता हत्या की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रवि ने माना कि उसने पैसे के लेन देन में कविता पर चाकू से वार किए। गले पर चाकू लगने से कविता की मौत हो गई। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
आजाद नगर में कविता नाम की महिला की हत्या की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि निवासी ककरोई रोड, सोनीपत के रूप में हुई है। उससे चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या का कारण पैसों का लेन देन बताया है।रामकुमार, एसएचओ, थाना शहर, कुरुक्षेत्र।