कुरुक्षेत्र। केयू के सीनियर मॉडल स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं के पिछले 9 दिन से लापता उनके परिजनों में काफी नाराजगी है।
छात्राओं के परिजनों ने शनिवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केयू थाने में रोष जताया और एसएचओ से कार्रवाई करने की अपील की।
गौरतलब है कि हरिद्वार वासी 16 वर्षीय छात्रा केयू में प्रिंटिंग प्रेस पर हेल्पर का काम कर रहे अपने मामा अशोक के घर पढ़ाई करने के लिए आई थी। अशोक ने अपनी बेटी के साथ छात्रा का भी एडमिशन सीनियर सीनियर मॉडल स्कूल में करा दिया।
उन्होंने बताया कि 23 मई को सुबह उसकी नाबालिग बेटी और भतीजी दोनों लापता हो गईं। अशोक ने बताया कि फेसबुक पर हरिद्वार वासी एक व्यक्ति ने उसकी भतीजी के साथ चेटिंग की थी। उसने संभावना जताई है कि उसकी बेटी तथा उसकी भतीजी उसी व्यक्ति के कारण लापता हुई हैं।
अशोक के अनुसार हरिद्वार में भी उसकी भतीजी को यही व्यक्ति परेशान करता था। इसलिए उसके परिजनों ने भतीजी को कुरुक्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज दिया था, लेकिन वह व्यक्ति फेसबुक के माध्यम से लगातार उसे परेशान करता रहा। वहीं केयू थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि अशोक की शिकायत पर दोनों लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है, साथ ही टीमें गठित करते हुए दोनों लापता लड़कियों की खोज भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।