फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला करने पहुंचे हमलावरों की धुनाई

Wed, 13 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना केयूके अंतर्गत गांव बारना में मंगलवार को एक युवक पर घर में घुसकर हमला करने पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने धुन डाला। ग्रामीणों ने हमलावर युवकों को नालियों और गलियों में घसीट कर पीटा। मौके पर पहुंचे फोर्स ने के सामने भी ग्रामीण आरोपियों को पीटते रहे। स्थिति को बेकाबू होते देख डीएसपी रमेश गुलिया ने पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन


इसके बाद ही ग्रामीण मौके से हटे। इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर शाम केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एक गाड़ी में सवार होकर 5-6 युवक गांव बारना में पहुंचे। उन्होंने गांव के एक युवक कमल के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।

बचने के लिए कमल शोर मचाते हुए भागने लगा। उसकी पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमलावर युवकों को घेरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आते देखकर हमलावर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने हमलावर युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक भागकर खेतों में एक कोठी में छुप गया। सूचना पर डीएसपी रमेश गुलिया, थाना केयू से एसआई नसीब सिंह, ज्योतिसर से एसआई महेंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए।

दो गुटों का झगड़ा था कारण
गांव में दो गुट हैं। इनमें एक एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारी के बेटे सचिन उर्फ काले और उसके दोस्त दीपक का गांव के ही नवीन के साथ झगड़ा चल रहा है।

इसके बाद नवीन गुट ने देर रात काले की धुनाई कर दी। मंगलवार को सुबह गांव में पंचायत हुई और नवीन और दीपक में समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन, काले ने इस पंचायत में आने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोपहर के समय काला अपने साथियों के साथ गांव में पहुंचा और पंचायत में शामिल हुए कमल पर हमला कर दिया।

कमल ने बताया कि मारपीट करने वालों में गांव के ही सचिन उर्फ काला, विनोद, विकास और दीपक शामिल थे। उसने बताया कि काले के पिता पुलिस में एएसआई हैं और अंबाला में तैनात हैं।

गांव वालों ने बुरी तरह मारा, नाली में भी घसीटा
एलएनजेपी अस्पताल में घायल हालत में पहुंचे कुरड़ी निवासी सुमित ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह सुबह जाने के लिए तैयार हुआ था। इसी दौरान उसके दोस्त काले का फोन आ गया और साथ चलने के लिए कहा।

इस पर उसके वह चला गया। वहां एक लड़के को पीटा तो सारा गांव एकत्र हो गया और गांव वालों ने हम सभी को बुरी तरह से मारा है। गांव वालों ने ईंटों, डंडों मारा और गलियों में घसीटा। अस्पताल में हमलावरों में से सिसला निवासी शुभम, भुसतला निवासी दारा और कुरड़ी निवासी सुमित एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल है।

एक के पास मिला चाकू
इस दौरान हमलावरों के पास से ग्रामीणों ने एक चाकू भी बरामद किया है। ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले बटनदार चाकू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर हथियारों से लैस थे।

बारणा में हुए विवाद को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों दीपक, दारा, शुभम, सचिन, सुमित, खुश आदि 10-12 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसआई महेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें