फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे 

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पिहोवा-ढांड रोड पर गांव भटेडी के पास हादसा हुआ। युवक दोस्त के साथ भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। परिजनों को रो-रोकर कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में दोस्त के साथ बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक को गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी में कार्ड देने के लिए ढांड रोड स्थित गांव भटेडी जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतक युवकों की शिनाख्त काली (22) वासी नंद कॉलोनी नंबर-1 और वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले प्रीतपाल (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। 5 फरवरी को काली के बड़े भाई शिवम कुमार की शादी थी। शादी को लेकर घर में हंसी खुशी का माहौल था। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे।

जैसे ही उनके बेटे की मौत की सूचना मिली खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। मामले की सूचना पाकर थाना सदर पिहोवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच करके मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काली अपने दोस्त प्रीतपाल के साथ बाइक पर अपने बड़े भाई शिवम की शादी के कार्ड बांटने अपनी रिश्तेदारी में गांव भटेडी जा रहा था। गांव भटेडी बस अड्डे के पास सामने आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

थाना सदर प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ढांड रोड पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें