फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा पाउडर, जिसने फंसा दिया कानूनी शिकंजे में

Mon, 15 Jun 2015 12:40 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से चूरा पोस्त की सप्लाई लेकर आ रहे एक ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48 किग्रा चूरा पोस्त भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मादक पदार्थ तस्कर इसके लिए बैंक अकाउंट में ही किया जा रहा है। यह गिरोह मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है। आरोपी चालक की पहचान बुद्धराज निवासी गांव काहनी, जिला रोहतक व रादौर निवासी राधेश्याम के रूप में हुई है।

एसपी सिमरदीप ने रविवार को देर सायं पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार को बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पिपली चौक के पास से एक ट्रक नंबर एचआर-65-8609 जो सेफ एक्सप्रेस कंपनी का है जो अंबाला की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना में यह भी जानकारी मिली कि ट्रक चालक पिपली में चिड़ियाघर के पास रादौर निवासी राधेश्याम को चूरापोस्त की डिलीवरी देेने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और ट्रक को चैक किया और छानबीन के दौरान प्लास्टिक के दो कट्टे जिनमें 48 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


इन्होंने पूछताछ के दौराना स्वीकार किया कि यह ट्रक चार जून को शाहाबाद से स्लेम तमिलनाडु के लिए चला था और 9 जून को गाड़ी को खाली करके वापस आ रहा था।

मध्य प्रदेश से ट्रक चालक चूरा पोस्त लेकर अंबाला की ओर आ रहा था। इस दौरान कुरुक्षेत्र में चूरापोस्त की डिलीवरी देने की बात तय हुई। रादौर निवासी राधेश्याम को यह डिलीवरी दी जानी थी। चूरापोस्त की कीमत राधेश्याम द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य तस्कर को बैंक में जमा करवानी थी और इस राशि को एटीएम के माध्यम से मध्यप्रदेश निवासी राम सिंह निकालता था।

एसपी ने कहा कि चूरापोस्त के गिरोह के ये सदस्य मध्यप्रदेश से चूरापोस्त को लाकर आगे 2-2 किलोग्राम के पैकेट बनाकर कुरुक्षेत्र व आसपास की जगहों में बेचते थे। गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें