फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में ट्राले से टकराई कार, दो गंभीर

Wed, 28 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,शाहाबाद,अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरटेक के चक्कर में ट्राले से टकराई कार, दो गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ओवरटेक के चक्कर में दिल्ली से अंबाला जा रही एक कार सामने चल रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर लगने से कार में अचानक चिंगारियां निकलने लगी और देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। ट्राला चालक ने तत्परता दिखाई और आग फैलने से पहले ही कार सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद वह अपने ट्राले से कार को धक्का देता हुआ भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर ले गया। हादसे में घायल दोनों युवकों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। कार में सवार एक युवक बरेली के चौकी चौराहा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर का बेटा है, जो कि गुड़गांव में नौकरी करता है।

इस दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम भी लग गया था। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर आती तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के सामने पुल पर यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कार तेजी से जा रही थी और आगे चल रहे ट्राले को ओवर टेक करने के लिए चालक ने कार की स्पीड और बढ़ा दी। इसी दौरान ट्राले का पिछले हिस्से से कार टकरा गई। इस टक्कर से जोरदार धमाके सी आवाज हुई और चिंगारियां निकलने लगी। जिससे कार में आग लग गई।

बाल बाल बचे कार सवार
कार सवार दोनों युवक राजेश और सिद्धार्थ को जब अहसास हुआ कि कार में आग लग गई है तो उन्होंने कूदने की कोशिश भी की। हालांकि बाद में चालक ने कार को कंट्रोल कर लिया। इसके बाद ट्राला चालक ने तत्परता दिखाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों युवक घायल भी हो गए। बताया जाता है कि यदि थोड़ी देर और दोनों कार से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। राजेश और सिद्धार्थ को घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

 घटना की सूचना मिलने ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं ट्राला चालक ने भी हिम्मत करते हुए जलती कार को धकेलता हुआ पुल के पार खाली जगह पर ले गया। ट्राला चालक सुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने ट्राले में दो टाटा-407 लाद कर पूणे से दप्पर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह शाहाबाद के हॉकी स्टेडियम के सामने पुल पर पहुंचा तो एक कार ट्राले के पीछे आ घुसी। टक्कर लगते ही उसमें आग लग गई। सुरजीत ने बताया कि हवा के कारण आग फैल सकती थी और यह आग उसके ट्रॉले को भी चपेट में ले सकती थी। जिससे बड़ा हादसा होने का भी अंदेशा था। इधर भीड़ होने के कारण उसने ट्रॉले से ही जलती कार को धकेल कर दूर किया।
विज्ञापन


हमारे घर पर मत बताना
 कार में सवार राकेश व सिद्धार्थ पुलिस से बार-बार यह कह रहे थे कि हादसे की सूचना उनके घर न दी जाए। इनमें से एक युवक बरेली में चौकी चौराहा पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा का बेटा है। सूचना मिलते ही वीरेंद्र राणा बरेली से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए थे। इधर शाहाबाद पुलिस फिलहाल हादसे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें