फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत, दूसरे के कटे मिले दोनों कान

Sat, 30 Apr 2016 12:50 AM IST
The death of comrade, the other two were severed ear
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास वीरवार देर सायं सड़क किनारे खून से लथपथ एक व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बाबैन मंडी में मजदूरी करता था। वीरवार को वह मंडी में मजदूरी के पैसे लेकर अपने एक अन्य साथी के साथ रुपये घर बिहार भेजने के लिए लाड़वा आया था। शव के पास बैठे मिले उसे साथी लक्ष्मण के दोनों कान कटे मिले हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन



पुलिस फिलहाल मजदूर की मौत का कारण हादसा मान कर रही है। हालांकि घायल का उपचार कर रहे डाक्टर का कहना है कि दोनों कानों को काटा गया है।


 पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास से गुजर रहे लोगों ने वीरवार सायं एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक के कान व मुंह से खून बह रहा था। उसके पास बैठे एक अन्य व्यक्ति की हालत भी खस्ता थी। उसके दोनों कान कटे हुए थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और घायल व्यक्ति को भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। बाद में घायल को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल भेज दिया गया।

घायल ने अपना नाम लक्ष्मण व मृतक का नाम राजू बताया है। पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि दोनों बाबैन मंडी में दुकान नंबर 22 पर मजदूरी करते हैं। बिहार में अपने घर पैसे भेजने के लिए वे वीरवार को लाडवा आए थे। उनकी यह हालत कैसे हुई, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया।
विज्ञापन


सिर्फ कान काटे, शरीर पर कहीं और चोट नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा के चिकित्सक डा. संजय ने बताया कि घायल के पूरे शरीर पर कहीं कोई दूसरा निशान नहीं है, बस दोनों कानों को काटा गया है। वह दहशत में है और उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया है। बाद में उसे वहां से भी पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों व राहगीरों का कहना है कि वे दोनों सायं साढे़ छह-सात बजे के आसपास वहां देखे गए।

पुलिस ने राजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया।

पुलिस ने हादसा मान निपटाया केस
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार मनोज कुमार ने बयान दिया है कि वह बाबैन मंडी में ठेकेदारी का काम करता है। राजू व लक्ष्मण करीब दो महीने से उसके पास काम कर रहे थे। वीरवार को दोनों अपनी मजदूरी का हिसाब कर पैसे लेकर लाडवा आए थे। उसका दावा है कि दोनों ने शराब आदि का सेवन किया था। जिससे सड़क पर गिरने से राजू की मौत हो गई व लक्ष्मण घायल हुआ है। दोनों गांव धनवर जिला दरभंगा (बिहार) के रहने वाले हैं। बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि घायल के अभी बयान नहीं हुए हैं। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें