फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बेटे ने की मां की हत्या: नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार, महिला का पति से हो चुका है तलाक

Wed, 22 Oct 2025 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के लाडवा में महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। महिला का कुछ दिनों पहले पति से तलाक हुआ था और वह अकेली रहने लगी थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला के लाडवा में एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है, जहां आज दोपहर बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। वारदात के पीछे रहे कारणों का फिलहाल पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि महिला का कुछ दिनों पहले पति से तलाक हुआ था और वह अकेली रहने लगी थी। आरोपी नाबालिग बेटा पिता के साथ ही रहता था जबकि दूसरा बेटा विदेश गया हुआ है। एसएचओ लाडवा सुनील वत्स का कहना है कि शव कब्जे में लिया हुआ है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें