फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में 7 की मौत, कई घायल

Sat, 19 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार रात हुए अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हादसा देर रात जीटी रोड पर फ्लाई ओवर के पास हुआ।
विज्ञापन


जीटी रोड पर एक स्कॉर्पियो किसी अन्य गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर टकराकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इस्माईलाबाद में कैंटर ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई।

वीरवार रात को धुंध के कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। बताया जा रहा है सात दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी में भिवानी से शिमला जा रहे थे।
विज्ञापन


वे सदर थाने के अंतर्गत पड़ने वाले फ्लाई ओवर पर पहुंचे, तो अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया।

ये थे स्कॉर्पियो में सवार
इस हादसे में भिवानी निवासी सचिन पुत्र रामकिशन, बलजीत पुत्र शोराम की मौत हो गई। जबकि नरेंद्र और विजय सहित तीन अन्य युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि सचिन एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। हाईवे पर इस सड़क दुर्घटना की वजह से लंबा जाम लग गया।

कैंटर ने बाइक रौंदी, तीन की मौत
इस्माईलाबाद। हाईवे नंबर-65 पर गांव सैनी माजरा के नजदीक कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कैंटर चालक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन ने दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी।


कर्मचंद निवासी सैनी माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बा इस्माईलाबाद में सैनी इलैक्ट्रिक वर्कर्स की दुकान है। गुरुवार देर रात वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। उसके आगे उसके गांव के बलदेव, कृष्ण और नरेंद्र सिंह एक ही बाइक पर गांव सैनी माजरा की तरफ जा रहे थे।

वे हाईव पर गांव सैनी माजरा के समीप पहुंचे, तो उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अंबाला की तरफ जा रही थी। अंबाला की तरफ से एक कैंटर आ रहा था। कैंटर ने पहले ट्रॉली को टक्कर मारी और उसके बाद आगे जा रही बाइक को रौंद दिया। इसके बाद बेकाबू चालक कैंटर को काबू में नहीं कर पाया और सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गया। इसमें चालक घायल हो गया।

कैंटर चालक की पहचान गुरलाल सिंह निवासी समानपुर  पटियाला(पंजाब) के रूप में हुई है। उसके शोर मचाने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने चारों घायलों को अंबाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती  करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार बलदेव, कृष्ण और नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए है।

एक अन्य हादसे में कस्बे में उपतहसील कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लाग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अंबाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। संजीव कुमार सैनी ने बताया कि लखविंद्र सिंह और गगनदीप सिंह निवासी खेडी शहीदां अपनी दुकान बंद करके गांव जा रहे थे। उपतहसील के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत
पिहोवा। कुरुक्षेत्र  रोड पर स्थित पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तिलक कॉलोनी निवासी सोहन लाल ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके पिता रोणकी राम बाइक से कुरुक्षेत्र रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



हादसे में महिला की मौत
कुरुक्षेत्र। झीरबड़ी मौड़ के साफ अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मानसिक रूप से परेशान महिला की मौत हो गई। एएसआई सुरजीत ने बताया कि झीरबड़ी मोड़ के पास मानसिक रूप से परेशान महिला की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि ये महिला आम तौर पर किसी इलाके में घूमती रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें