फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में फिर बाहरी युवकों की गुंडागर्दी

Mon, 21 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के एक हॉस्टल से दूसरे हॉस्टल में जा रहे बीटेक फाइनल ईयर के छात्र को चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर वारदात के बाद गाड़ी से भगाने लगे, तो अन्य युवकों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद केयू के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवकों को गाड़ी सहित केयू के अंदर ही दबोच लिया। चारों युवकों में से एक जींद के उचाना का और तीन युवक रोहतक के महम के निवासी बताए गए हैं। घायल युवक को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस को वीटी पर सूचना छात्र को चाकू मारकर हत्या करने की मिली थी।

सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, एसएचओ थाना केयू और चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले के अनुसार रविवार की रात करीब सवा 11 बजे केयू कैंपस से पुलिस को सूचना मिली कि एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया है और वे गाड़ी लेकर भाग गए हैं। इस पर पुलिस के अधिकारी यूनिवर्सिटी पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पूर्व केयू सुरक्षा कर्मियों ने एक गाड़ी में भागने का प्रयास कर रहे चार हमलावर युवकों को दबोच लिया। सुरक्षा कर्मियों ने चारों युवकों और उनकी कार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि वे चारों युवक एक छात्र के साथ मारपीट कर भाग रहे थे।

बीटेक फाइनल ईयर का है पीड़ित
पुलिस के अनुसार बीटेक फाइनल ईयर का छात्र हिमांशु निवासी झज्जर केयू में रात करीब 11 बजकर पांच मिनट पर नरहरी हॉस्टल से देवीलाल हॉस्टल में जा रहा था। रास्ते में चार युवकों के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उन चारों युवकों ने उसकी धुनाई कर दी और वहां से अपनी कार में भाग लिए।

इसी बीच किसी युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम और केयू सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया। इस पर केयू सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी कर चारों युवकों को कार सहित दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इन युवकों में से तीन रोहतक के महम के निवासी हैं और एक जींद के उचाना का निवासी है। ये चारों युवक गीता जयंती देखने के लिए आए हुए थे और केयू में ही किसी दोस्त के पास मिलने गए थे। वहां से वे जाट धर्मशाला में ठहरने के लिए जा रहे थे। रास्ते में विवाद हो गया।

रविवार की रात को केयू में बीटेक के छात्र हिमांशु के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी थी। वीटी पर चाकू मारने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच की तो युवक को केवल थप्पड़-मुक्के आदि मिले थे। केयू सुरक्षा कर्मियों ने चार युवकों को काबू कर लिया था और गाड़ी भी पकड़ ली थी। हिमांशु की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुलदीप, चौकी प्रभारी, थर्ड गेट चौकी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें