फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Mon, 31 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गांव मलिकपुर से आगे काजल फार्म के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान घायल ने मिशन अस्पताल पिहोवा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


त्रिलोक सिंह वासी पिहोवा ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह तथा उसका रिश्तेदार जितेंद्र पाल सिंह उर्फ टिंकू अलग-अलग बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिहोवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में काजल फार्म के समीप एक व्यक्ति गलत साइड से तेज गति बाइक पर आ रहा था और उसने उसके रिश्तेदार को जोरदार टक्कर दे मारी, जिससे उसका रिश्तेदार जितेंद्र पाल सिंह बुरी तरह घायल हो गया।

मौका देखते ही टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसने अपने घायल रिश्तेदार को मिशन अस्पताल पिहोवा में दाखिल कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना उन्हें मिशन अस्पताल पिहोवा द्वारा दी गई थी, जिसके आधार पर वे अपनी टीम के साथ वहां गए तथा मृतक के रिश्तेदार त्रिलोक सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें