फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: ऑपरेशन प्रहार के तहत मोस्ट वांटेड लॉरेंस गैंग के गुर्गे सहित पांच काबू, हथियार भी किए बरामद

Sun, 16 Apr 2023 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गुर्गे से देसी पिस्टल व अन्य से देसी कट्टा बरामद किया गया है। एक के पास से हेरोइन मिली है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी करके इन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे, मोस्टवांटेड सहित पांच लोगों को काबू किया गया है। गुर्गे व अन्य से पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए तो एक व्यक्ति से 50 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। अभियान के तहत पुलिस की 12 टीम गठित की गई थी। इन टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी करके इन आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि सीआईए-दो ने एक हजार के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी धन्ना निवासी पानरा जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी धन्ना के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना सदर पिहोवा के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर शराब के ठेके से शराब और पैसे छीनने का मामला दर्ज है।

वहीं टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सविंद्र उर्फ साजन निवासी शरीफगढ़ को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बताया कि सीआईए-एक ने गौरव कुमार उर्फ गौरव पंडित निवासी जंधेडी को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया। वहीं टीम ने अंकित कुमार उर्फ मोगली निवासी उगाला (अंबाला) को 50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अदालत से भगोड़ा घोषित दलीप निवासी बराड़ा (अंबाला) को भी दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें