फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: अफीम के साथ पकड़े गए दोषी को 15 साल कैद, 1.25 लाख जुर्माना भी देना होगा, साढ़े 26 किलो मिली थी

Fri, 10 Nov 2023 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अफीम के साथ पकड़े गए दोषी को 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है। 1.25 लाख जुर्माना भी देना होगा। दोषी से साढ़े 26 किलो अफीम मिली थी। 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो साल पहले अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए 15 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी अजीत सिंह उर्फ पिंद्र उर्फ काला निवासी ढकाला पर 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


जिला उप-न्यायवादी राजकुमार (डीडीए) ने बताया कि 13 अक्तूबर 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम शाहाबाद में बराड़ा चौक फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर अजीत सिंह को उसकी कार सहित जीटी रोड पर रतनगढ़ के पास से काबू किया था। कार की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक कैन में 26 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था।

मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु कुमार जैन की अदालत ने अजीत सिंह को 15 वर्ष कारावास व 1.25 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह कैद की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें