फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद, दो पकड़े

Sun, 04 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अफीम का काला धंधा करने वालों पर पुलिस की नकेल पड़ी है। पुलिस को गुप्त सूचना पर कामयाबी भी मिली और एक किलो 800 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुखबीर ने सूचना दी थी कि गांव दिवाणा नहर के पास कुछ लोग अफीम का धंधा लंबे समय से कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीआईए की एक टीम का गठन किया और बताई गई जगह पर छापा मारा। पुलिस को एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम के साथ गांव दिवाणा निवासी पवित्र सिंह और गढीलांगरी निवासी पाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों का पूरा गैंग इस धंधे में लगा हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अफीम खरीदने वालों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो इस मामले में कई और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें