फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग में शार्ट सर्किट से आग

Sun, 26 Jul 2015 12:31 AM IST
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 के शॉपिंग कांप्लेक्स में स्थित आयकर विभाग के सेंकेंड फ्लोर पर शनिवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आकर विभाग के स्टेबलिशमेंट शाखा का रिकॉर्ड जल गया।
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होते ही कार्यालय में मौजूद दो कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग बढ़ती चली गई। यह देख कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना अधिकारियों और दमकल विभाग को दे दी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

आग बुझने तक बड़ी संख्या में फाइलें जल चुकी थीं। आग लगने का कारण एयर कंडीशनर के स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अपर संयुक्त आयकर आयुक्त कुरुक्षेत्र रेंज सेक्टर-17 के कार्यालय के सेंकेंड फ्लोर में लगे एसी के स्टेबलाइजर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा कमरा काले धुएं से भर गया। धुआं बढ़ता देख विभाग का कर्मचारी अजय बारवा सेंकेंड फ्लोर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने अपने साथी चमन लाल को भी बुला लिया। दोनों ने कार्यालय में रखे अग्निशमक यंत्रों से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। कमरे में धुआं भरने से दोनों का दम घुटने लगा। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर निकल आए।

दोनों ने आग लगने की जानकारी विभाग के अधिकारियों और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से विभाग के स्टेबलिशमेंट की फाइलें और जरूरी सामान जलकर राख हो गया है।

हालांकि, विभाग की प्रारंभिक जांच में यही सामने आ रहा है। सोमवार तक सारे मामल से पर्दा उठ जाएगा। गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही विभाग का स्टाफ एक मीटिंग के लिए लाडवा रवाना हो चुका था।

अजय व चमन लाल की बहादुरी ने बचाया
आयकर विभाग में शनिवार को विभाग के कांट्रेक्ट कर्मी अजय और चमन लाल की तत्परता ने नुकसान और भी बड़ा होने से बचा लिया। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही आग पर काबू पाने की चेष्टा की। इस दौरान अजय और चमनलाल को सांस लेने में दिक्कत आई।

इस दौरान उनके कपड़े भी झुलस गए। दोनों ने बताया कि आग बुझाने के लिए उन्होंने ऑफिस में रखे 13 में से नौ सिलेंडर प्रयोग किए। हालांकि, इसके बाद भी आग तेजी से बढ़ती चली गई। यदि आग पूरे ऑफिस में फैलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि, विभाग के अंडर ग्राउंड रिकॉर्ड रूम में रखी लाखों फाइलें भी राख हो जातीं।

एक घंटे बाद दी फायर ब्रिगेड को सूचना
दमकल विभाग के कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया उन्हें सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर आयकर विभाग सेक्टर-17 में आग लगने की सूचना मिली थी।

इसके तुरंत बाद दमकल विभाग के चार कर्मचारी लीडिंग फायरमैन बहादुर सिंह के नेतृत्व में सेक्टर -17 स्थित आयकर विभाग भेजे दिए गए।

शनिवार को छुट्टी होने के कारण विभाग का कैशियर मौजूद नहीं थे। सोमवार सुबह जब वह आएंगे तो सही स्थिति का पता चलेगा। तब भी बता सकते हैं कि कितनी और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण फाइलें जली हैं। विभाग को कितना नुक्सान हुआ है।
विनोद कौशिक, अधीक्षक, आयकर विभाग सेक्टर-17


शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सेक्टर -17 स्थित आयकर विभाग के सेकेंड फ्लोर पर कमरे में एसी के स्टेबलाइजर में शार्ट सर्किट से आग आग लग गई थी। इससे दो अलमारियों में रखीं फाइलें जल गईं। विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये फाइलें स्टेबलिशमेंट की हैं। हालांकि, सही स्थिति जांच के बाद ही पता चलेगी। शनिवार को लाडवा में विभाग की एक मीटिंग थी। इसलिए विभाग को छुट्टी वाले दिन भी खोला गया था।
विज्ञापन

वंदना मोहिते, ज्वाइंट कमीशनर, आयकर विभाग, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें