फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी

Sun, 23 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति को विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पिहोवा निवासी संपूर्ण सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह अपने बेटे कंवर जोत सिंह व उसकी पत्नी प्रभजोत कौर को विदेश भेजना चाहता था। एक दिन उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी सर्वेश सैनी, चांदनी व पार्टनर सचिन सैनी से हुई।

उन्होंने 25 लाख रुपये में उन्हें विदेश भेजने की बात कही। इसकी एवज में उन्होंने उनसे 4 बार में 17 लाख रुपये लिए। लेकिन, उन्हें विदेश नहीं भेजा।

कुछ दिनों बाद उनके घर एक पार्सल आया। जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसमें उनके पासपोर्ट व टिकट थी। पासपोर्ट चेक करने पर देखा तो उन पर वीजा नहीं लगा हुआ था। जब उसने इस बारे में एजेंटों से बात की तो वे लोग उनसे गाली गलौच पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें दिल्ली में एक कमरे में भी बंधक बना दिया और उन्हें धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो वे लोग उन्हें जान से मरवा देंगे। आखिरकार तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सर्वेश सैनी, चांदनी व सचिन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें