फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर लगाया हजारों का चूना

Sun, 23 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन देने के नाम पर एक कंपनी द्वारा हजारों रुपये का चूना लगाने के आरोप में थाना पिहोवा पुलिस ने गुड़गांव की एक फर्म के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिहोवा निवासी बाबू राम ने कहा कि उसने एक समाचार पत्र में लोन देने की बात पढ़ी थी। जब उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर बात की तो महिंद्रा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गुड़गांव वालों ने उसे बताया कि वे उसे एक लाख रुपये का लोन देंगे, जिसके लिए 5250 रुपये फाइल खर्चा बैंक में जमा कराना होगा।

कंपनी द्वारा कहने पर उक्त राशि उसने खाते में जमा करा दी। कुछ दिनों बाद कंपनी से फोन आया कि आपके खाते में लोन की आधी पेमेंट जमा कर दी है। जब उसने चेक किया तो उसके खाते में 62 हजार 360 रुपये का चेक लगा हुआ था।
विज्ञापन


इस बारे में जब उसने कंपनी से बात की तो 12 हजार 360 रुपये एसबीआई बैंक में जमा करा दें। उक्त राशि भी जब उसने बैंक में जमा करा दी। उसके बाद भी उसे कोई भी पैसा लोन के नाम पर नहीं मिला।
विज्ञापन


जब उसने कंपनी में फोन किया तो उन्होंने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया और न ही उसके 17 हजार 610 रुपये लौटाए। इसकी शिकायत उसने एसपी सिमरदीप सिंह से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने महिंद्रा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें