रामनगर निवासी कुलवंत सिंह (57) तीन सितंबर को अपने घर में ही गिरकर घायल हो गए थे। परिजनों ने अधेड़ को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन एक माह तक इलाज के बाद रविवार की रात उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।