फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से गोदकर अधेड़ की हत्या

Sun, 10 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बाबैन के गांव ईशरहेड़ी में शुक्रवार को देर रात एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। मरने वाले ने पत्नी से अभद्रता का विरोध किया था। इसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी वारदात स्थल से मौके से भाग निकला। सूचना पर डीएसपी शाहाबाद और थाना बाबैन प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जैनपुर निवासी संदीप पहलवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

जैनपुर निवासी संदीप पहलवान शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे ईशरहेड़ी निवासी लहरी सिंह (42) के घर पहुंचा। आरोप है कि संदीप उस वक्त बेहद नशे में था और अपनी ऑल्टो कार से आया था। उस समय लहरी सिंह अपने घर के कमरे में खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। संदीप के दरवाजा खटखटाने पर लहरी सिंह ने दरवाजा खोला। उसके बाद दोनों कमरे में बैठ गए।
विज्ञापन


पत्नी से अभद्रता करने पर हुई लड़ाई
मृतक के चचेरे भाई सूरजभान ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे लहरी सिंह के घर से तेज बोलने की आवाज आ रही थी। जब वह उसके मकान के पास पहुंचा तो लहरी सिंह की पत्नी मीना ने बताया कि आरोपी संदीप ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

लहरी सिंह ने आरोपी संदीप को घर से बाहर जाने के लिए बोला, लेेकिन संदीप घर से नहीं गया। उसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों लड़ते हुए हरिजन चौपाल के पास पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर संदीप ने जेब से चाकू निकाल कर लहरी की छाती में मार दिया। इसके बाद संदीप कार लेकर भागने लगा। यह देख सूरजभान ने कार पर ईंट फेंकी, जो कार के पिछले शीशे में लगी।

इससे शीशा टूट गया। इसके बाद आरोपी कार सहित मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि जब लहरी सिंह की पत्नी मीना और माता अजमेरो देवी लहरी सिंह के पहुंची, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बाबैन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने वारदात की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर डीएसपी शाहाबाद गुरमेल सिंह भी मौके पर पहुंचे गए।

ये कहते हैं थाना प्रभारी  
मृतक लहरी सिंह के चचेेरे भाई सूरजभान के बयान पर संदीप पहलवान निवासी जैनपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यशदीप सिंह, एसएचओ, थाना बाबैन, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें