फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर हड़पे 29200 रुपये

Sun, 30 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते ही रिश्ते वालों के चक्कर में आकर 29200 रुपये गंवाने का मामला सामने आया है। थाना सदर थानेसर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलविंद्र कौर निवासी सेक्टर तीन ने बताया कि उसने रिश्ते ही रिश्ते कराने वालों की एड देखकर अपने लड़के की शादी की बात की। इसके बाद उसने रिश्ते वालों से उनके फोन नंबर पर बात की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उस व्यक्ति ने पहले तो 7200 रुपये व फिर 22000 दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए। कुछ दिन तो बात करता रहा कि उसके लड़के के लिए जल्द ही लड़की ढूंढ ली जाएगी और अब वह अज्ञात व्यक्ति बात नहीं करता। अज्ञात व्यक्ति न तो पैसे वापस कर रहा है और ऊपर से धमकी भी दे रहा है। आरोपी ने धोखे से 29200 रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें