फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने खुद को मारी गोली

Wed, 16 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
एसपी आवास के सामने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने खुद को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घरेलू विवाद के तनाव में कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक ने एसपी आवास के सामने खुद को गोली मार ली। हालांकि गोली माथे के साइड को रगड़ती हुई निकल गई। एसपी आवास के सामने सुबह सुबह गोली चलने से अफरातफरी भी मची। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार में जाकर देखा और गंभीर घायल भूल सिंह नैन को एसपी की कार से अस्पताल ले कर गए। यहां उसकी हालत को देेखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक उपनिदेशक भूल सिंह नैन की हालत स्थिर थी और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर सात चौकी पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सात बजे द्रोण स्टेडियम के पास एसपी आवास के सामने यह घटना हुई। बताया जाता है कि कृषि विभाग के उपनिदेशक पद से रिटायर नैना धौंस निवासी भूल सिंह का उसके बेटे के सुसराल पक्ष से विवाद चल रहा था। 8 नवंबर को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी दोनों पक्षों ने सेक्टर सात पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि इसी विवाद के बाद से भूल सिंह डिप्रेशन में था। वह सुबह अपने घर से कार लेकर निकला और एसपी आवास के सामने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली।

मची अफरा तफरी
वक्त सुबह सात बजे के करीब था। इसलिए यहां ज्यादा भीड़ नहीं थी। कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इधर एसपी आवास में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। अचानक कार में गोली चलने की आवाज आई। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कप्तान का आवास पास ही होने के कारण पुलिसकर्मियों के भी कान खड़े हो गए और वह कार की तरफ दौड़े। इसके बाद सूचना पर सिटी थाना एसएचओ मलकित सिंह भी मौके पर पहुंचे। गोली चलने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब भूल सिंह को लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना एसपी सिमरदीप सिंह को भी दी गई। इसके बाद तुरंत एसपी के व्यक्तिगत वाहन से भूल सिंह को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। इस मामले में भूल सिंह के बेटे रविंद्र से बात की गई तो उसने सिर्फ इतना ही बताया कि पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दिन भर चला अफवाहों का दौर
एसपी आवास के सामने हुए इस घटनाक्रम  को लेकर दिन भर चर्चा और अफवाहें भी चली। अफवाह यहां तक उड़ी थी कि पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराज होकर एसपी आवास में भूल सिंह ने जहर खाकर जान दे दी। हालांकि सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी निकली और मामला घरेलू विवाद का निकला है। हालांकि पुलिस के अनुसार इस घटना के मामले में अभी तक किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में अब भूल सिंह के बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का प्रयास
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बेटे के ससुराल वालों से विवाद के चलते भूल सिंह डिप्रेशन में था। इस वजह से आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मलकित सिंह, एसएचओ सिटी थाना

बयान के बाद आगे होगी जांच
एसपी निवास के सामने कृषि विभाग से रिटायर भूल सिंह ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। भूल सिंह ने बयान लेने के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ पाएगी। 
-रणबीर सिंह जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें