फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 12 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अमनदीप कौर निवासी इस्माईलाबाद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में गुरजेंट सिंह वासी गांव मुर्ताजापुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसे अधिक दहेज लाने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर उसके पति गुरजेंट सिंह, ससुर इंद्रजीत सिंह, देवर गुरविंद्र सिंह उर्फ मनींद्र, सास सुखविंद्र कौर तथा देवरानी रणजीत कौर उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते रहे। उसने पुलिस की शरण ली और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन मौजिज व्यक्तियों ने आपसी समझौता करा दिया तथा वह फिर से ससुराल चली गई।

छह महीने बाद फिर से ससुराल पक्ष ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसके बाद फिर से मामला थाने में पहुंचा तथा मौजिज व्यक्तियों ने उसे समझा कर फिर से ससुराल भेज दिया, लेकिन करीब दो माह पहले ससुराल पक्ष ने उसे तथा उसके तीन वर्ष के बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद वह अपने मायके आ गई।
विज्ञापन


उसके बाद ससुराल पक्ष ने उन्हें बातचीत करने के इरादे से घर बुलाया तथा उसके साथ, उसकी मां और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई वेद प्रकाश को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें