फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने रौंदी कार, काटकर निकाले शव

Mon, 08 Jun 2015 01:01 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर स्थित गांव उमरी के  पास तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने करनाल से पंचकूला जा रहे कार सवार दंपति को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को भी कार से शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान पंचकूला के अमरावती निवासी अमित और रश्मि गर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनाें के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी के शव गृह में रखवा दिए है।

पुलिस के मुताबिक पंचकूला निवासी दंपति करनाल से कार में पंचकूला जा रहे थे। उमरी के नजदीक अचानक लुधियाना से दिल्ली जा रही कुरुक्षेत्र रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा होते कार बस के नीचे जा घुसी जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्रश हो गया। इससे अमित गर्ग व रश्मि गर्ग कार में ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना सदर प्रभारी विजय देसवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन


परिजनों के आने पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मृतका पंचकूला में पढ़ाती थी टयूशन
वहीं मामले की जांच कर रहे सदर थाना के एएसआई प्रेमचंद ने बताया कि मृतक एक प्राईवेट बिजनेस करता था और वहीं उनकी पत्नी बच्चों को पंचकूला में टयूशन पढ़ाने का कार्य करते है।

उनके अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार दंपति करनाल से पंचकूला की ओर जा रहे थे।

कार को काटकर निकाला शवों को
पिपली सदर थाना प्रभारी विजय देशवाल ने बताया कि कार बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में फंसे दोनों शवों को कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें