फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के शटर तोड़ कर चोरों ने उड़ाई हजारों की नकदी

Wed, 17 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
चोरो ने तोड़ा दुकान का शटर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नई अनाज मंडी रोड पर रविवार देर रात चोरों ने चार दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी का पता सोमवार सुबह 6 बजे लगा। बंसल करियाणा स्टोर के ऊपर रहने वाले अशोक बंसल ने अपनी दुकान का शटर खुला देखा। पड़ोसियों की दुकानों के शटर टूटे देखकर बंसल ने इसकी सूचना मालिकों को दी। सूचना मिलते ही हुडा चौकी इंचार्ज टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चोरों ने मलिक सीड एंड पेस्टिसाइड, बंसल करियाणा स्टोर, गौड़ करियाणा स्टोर व जिंदल करियाणा स्टोर के ताले तोड़ नकदी चोरी करी।
विज्ञापन

मलिक सीड की दुकान से चोरों ने 15-16 हजार, बंसल करियाणा स्टोर की दुकान से 10 हजार, जिंदल करियाणा स्टोर की दुकान से 23 सौ रुपये की चोरी की। जबकि गौड़ करियाणा स्टोर की दुकान के ताले तो टूट गए थे लेकिन चोर शटर नहीं उठा पाए।

बता दें कि नई अनाज मंडी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना था इसलिए यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होने के बावजूद इस सड़क पर चोरी होना पुलिस की नाकामी साबित करता है। साथ ही सौ गज दूरी पर पुलिस पोस्ट भी स्थापित है। लेकिन भारी गश्त व पुलिस पोस्ट के बावजूद चोर चोरी करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें