फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बेल्ट से पत्नी का गला घोंटा... हत्या के बाद पति ने भी दी जान, दंपती के बीच रात एक बजे ऐसा क्या हुआ

Mon, 05 Jan 2026 10:08 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार देर रात दंपती की हत्या और आत्महत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ा में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मृतक दंपती की पहचान गांव दबखेड़ा निवासी रणजीत सिंह और निशा के रूप में हुई है। दंपती के दो बेटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से रणजीत सिंह का शव तालाब से बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंपा गया।
 
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें