फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे की जमीन बेचने के आरोप में महंत गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाय स्थित डेरे की सलारपुर रोड स्थित जमीन को बेचने के आरोप में थाना शहर पुलिस ने बुधवार को देर शाम अरुणाय डेरे के महंत गंगापुरी महाराज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त महंत ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर डेरे की 30 एकड़ जमीन का सौदा कर अलग-अलग लोगों को बेच दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महंत को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, संत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में उनके श्रद्धालु थाना शहर में एकत्रित हो गए।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि निर्वाणी अखाड़ा के अंतर्गत अरुणाय डेरे के महंत गंगादास पुरी ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर डेरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी है। उन्होंने बताया कि डेरे की अलग-अलग स्थानों पर काफी जमीन है। इन्हीं जमीनों में डेरे की सलारपुर रोड पर भी करीब 84 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


इस जमीन में से 30 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाकर बेच देने के आरोप में महंत गंगादास पुरी को गिरफ्तार किया है। महंत को दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत में आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए एक दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें