फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी पुलिस ने हरि नारायण दुआ के रिश्तेदार सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर शुरु की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरि नारायण दुआ सुसाइड केस
विज्ञापन

जगाधरी पुलिस ने हरि नारायण दुआ के रिश्तेदार सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। हरि नारायण दुआ सुसाइड मामले में जगाधरी पुलिस ने राजपुरा (पंजाब) वासी रिश्तेदार देवेंद्र ठुकराल सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राम किशन दुआ ने जगाधरी पुलिस गत वीरवार को हरि नारायण दुआ उर्फ गोल्डी दुआ ने यमुनानगर में अपनी ससुराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। जिसका शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक हरि नारायण दुआ के भाई राम किशन दुआ ने बताया कि उसके भाई हरि नारायण दुआ ने सुसाइड करने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार देवेंद्र ठकुराल सहित उसके अन्य परिजनों को बताया है। राम किशन के अनुसार उसके भाई को झूठे केस में फंसाया गया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की। बतां दे राजपुरा पुलिस ने हरि नारायण के खिलाफ उसके रिश्तेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, पिहोवा पुलिस भी हरि नारायण द्वारा गत रविवार को उसके साथ मारपीट कर उसकी कार छीनने के मामले की जांच कर रही थी। फिलहाल जगाधरी पुलिस हरि नारायण दुआ के सुसाइड मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन करवाया मामला दर्ज
मृतक के भाई रामकिशन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके भाई हरि नारायण दुआ की पत्नी का फूूफा देवेंद्र ठकुराल निवासी राजपुरा का अपने भाई मदन ठकुराल के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। जिसे निपटाने के लिए देवेंद्र ठकुराल ने हरि नारायण दुआ से मदद मांगी थी। लेकिन उनका पारिवारिक मामला होने के कारण उसके भाई ने मना कर दिया था। इस कारण देवेंद्र ठकुराल उससे रंजिश रखने लगा और उसके खिलाफ राजपुरा में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। इससे आहत होकर उसके भाई ने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें